फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल में फंदे से युवक का शव लटकता मिला

Mon, 05 Feb 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में फंदे से युवक का शव लटकता मिला
विज्ञापन

- 10 माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव ससुराल आए युवक का रविवार को कमरे में रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हरदोई जिला सुरसा थाना क्षेत्र के मोइना गांव निवासी रामपाल के पुत्र राजवीर (22) मजदूरी करता था। उसकी शादी नौ माह पहले पुरइन गांव की उमा देवी के साथ हुई थी। राजवीर के फूफा रामप्रकाश ने बताया कि भतीजा करीब 10 दिन पहले ससुराल पत्नी को लिवाने आया था। किसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

विवाद के बाद वह रायबरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के महेशगंज में ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले सास सुदामा देवी और ससुर लालता के पास चला गया था। उनसे मिलने के बाद शनिवार को पुरइन पहुंचा था। भतीजे से रात को फोन पर बातचीत हुई थी। भतीजे ने हरदोई रविवार सुबह निकलने की बात कही थी।
विज्ञापन

उमा ने सुबह फोन पर भतीजे के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई। उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बहू शादी के बाद से दो बार ही ससुराल आई है। वह मायके में ही रहती है। फूफा ने ससुरालियों पर साजिश के तहत भतीजे की हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें