फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में मिला वृद्ध का शव, हत्या का संदेह

Tue, 30 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घर के अंदर से सोमवार रात वृद्ध का शव बरामद हुआ। घटना के बाद गांव में रहने वाला बेटा है। पुलिस बेटे पर हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी जगरूप यादव (70) के तीन पुत्र शिव सिंह, जय सिंह और राम सिंह हैं। शिव और जय मुंबई में रोजगार के सिलसिले से रहते हैंं। राम सिंह गांव में रहता है। पिछले तीन दिन से ग्रामीणों को जगरूप दिखाई नहीं दे रहे थे। बेटा राम सिंह भी लापता था। घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध आने पर रात को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घर का ताला तोड़ा गया। कमरे में जगरूप का शव बरामद हुआ। शव तीन से चार दिन पुराना पुलिस मान रही है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बेटा राम सिंह परिवार समेत गायब है। उस पर ही हत्या की आशंका है। शव पुराना होने के कारण चोट स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध बेटे राम सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें