फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बबूल के पेड़ से बुजुर्ग का शव लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव में बबूल के पेड़ पर बुजुर्ग का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

आरामपुर बसई गांव निवासी होरीलाल (60) सोमवार शाम घर से सब्जी लेने प्रेमनगर बाजार गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन रात को खोजबीन करते रहे, कोई पता नहीं लगा था। उसका मंगलवार सुबह पंचायत भवन से कुछ दूर बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर बेटा अशोक पहुंचा। उसने ग्रामीणों की मदद से शव फंदा काटकर नीचे उतारा। बेटे ने बताया कि पिता शराब के लती थे। नशे में आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें