बिंदकी। बिंदकी पारादान कोठी के पास नहर पटरी किनारे से मंगलवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी रोहित भदौरिया उर्फ बेबी (38) अविवाहित था। वह नशे का लती था। घर से सोमवार शाम को निकला था। बिंदकी पारादान कोठी के पास नहर पटरी के किनारे खेत पर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना से मां श्यामकली और भाई रवि हाल बेहाल हो गया। पुलिस के अनुसार रोहित नशे का लती था। वह अक्सर कई-कई दिन घर नहीं लौटता था। उसे सोमवार की शाम लोगों ने आखिरी बार देखा था। चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।