हुसैनगंज। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में रविवार सुबह डीसीएम अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर गुमटी में जा घुसी। कस्बे के औढेरा मोड़ के पास साइकिल सवार खरगपुर निवासी भिखारी लाल (55) को बचाने के प्रयास में डीसीएम चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। डीसीएम बिजली के खंभे में टक्कर मार के बाद तिराहे के बीच रखी राम मिलन शर्मा की गुमटी में जा घुसी। गनीमत थी कि गुमटी बंद थी।पुलिस डीसीएम और चालक को थाने ले गई। घायल भिखारी लाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।