फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीसीएम-ट्रक भिड़ंत की चपेट में आए दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौडगरा। बिंदकी मार्ग पर अलीपुर गांव के पास मंगलवार को ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। डीसीएम की चपेट में आने से साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी और किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को छोड़कर चालक-खलासी भाग निकले। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित हो गया।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी भोला यादव (65) किसान थे। इसी गांव का वीरेंद्र प्रजापति (50) चौडगरा स्थित फैक्टरी कर्मी था। दोनों बिंदकी से चौडगरा की ओर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मौरंग खाली कर ट्रक बिंदकी जा रहा था, वहीं खाली डीसीएम चौडगरा की ओर जा रहे था। ट्रक और डीसीएम की अलीपुर के पास भिड़ंत हो गई। डीसीएम की चपेट में आने से किसान और फैक्टरी कर्मी की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डीसीएम ने साइकिल सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। दोनों वाहनों रफ्तार में थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक और खलासी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के बीच सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मृतक वीरेंद्र के दो पुत्र दीपू, शुभम है। उसकी पत्नी कुसुमा पति का शव देखकर बदहवास हो गई। उधर, किसान भोला के पुत्र शिव सिंह और अजय सिंह व पत्नी सहदेई हैं। ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी। पुलिस करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल करा सकी। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहनों को खड़ा कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें