संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नील गाय सामने आने पर डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के बिलिंदा कस्बे के पास सोमवार को हुआ। ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी कुलदीप उर्फ भोला (30) डीसीएम चालक था। डीसीएम में प्लास्टिक के पाइप लादकर प्रयागराज जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलिंदा कस्बे के पास डीसीएम के सामने अचानक नील गाय आ गई। तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में जा टकराई। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंची। हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह पहुंची। दनों वाहनों को क्रेन से हटवाया। डीसीएम चालक को मौके पर ही मृत पाया। हादसे की परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद एक लेन में कुछ देर यातायात भी बाधित हुआ। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फोटो 43- पीएनसी कर्मियों के घायल होने पर लगी भीड़
सड़क हादसों में बहनों समेत सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में सोमवार को सगी बहनों समेत सात लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी प्रेमा (17) अपनी शादीशुदा बड़ी बहन हेमा (24) पत्नी कमलेश निवासी बहती मलवां के साथ साइकिल से सरैला बैंक आईं थी। बैंक से गांव रूपपुर जा रही थी। सरैला गांव के पास बहनों को बस ने टक्कर मार दिया। दोनों घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के सीढ़ी जिले के मझोली मंचर निवासी शिवराज और कौशांबी जिले के कोखराज खोजवापुर निवासी राजू हाईवे निर्माण संस्था पीएनसी में काम करते हैं। वह बाइक से शहर जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के सरला देवी डिग्री कालेज के सामने हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारेें को टक्कर मार दी हादसे में दोनों घायल हो गए। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के लोटहा गांव निवासी राधेश्याम बाइक रमवां गया था। रमवा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर में राधेश्याम घयाल हुआ। बांदा जिले के तिंदवारी निवासी रमाकांत टेंपो चालक है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में यात्रियों को उतारने के बाद टेंपो मोड़ने लगा। तभी टेंपों में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टेंपो पलटने में दबकर चालक घायल हो गया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर निवासी भारत गोस्वामी किसी काम से बांदा के चिल्ला बाइक से गया था। वह रात को घर आ रहा था। जोनिहा कस्बे के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।