फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रयागराज जा रही श्रद्धालु भरी डीसीएम टायर फटने से पलटी, पांच भर्ती

विज्ञापन
थरियांव हाईवे पर पलटी डीसीएम व बिखरा सामान। - फोटो : थरियांव हाईवे पर पलटी डीसीएम व बिखरा सामान।
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु भरी डीसीएम मंगलवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें पांच श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीएम में करीब 20 श्रद्धालु थे। हादसा थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास हाईवे पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक डीसीएम टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी है। श्रद्धालु स्वामी मुनिशाश्रम जी महाराज कानपुर जूही बस डिपो हनुमान मंदिर के हैं। इनका महाकुंभ प्रयागराज सेक्टर 18 में पंडाल लगा है। जहां श्रद्धालु जा रहे थे। हादसे में कानपुर बारादेवी की शांति दुबे (65), कानपुर नौबस्ता के विनोद रानी , कानपुर पनकी निवासी मयंक मिश्रा, कानपुर मुनिशाश्रम निवासी शिवम दीक्षित, आदर्श शुक्ला हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कानपुर से श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे थे। सभी की हालत ठीक है। कुछ लोग घायल हुए है। उन्हें इलाज को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को हाइड्रा से हटवाकर यातायात बहाल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें