फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। तेज रफ्तार डीसीएम की सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार का दाहिना हाथ काटकर अलग हो गया। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल निवासी कल्लू यादव बाइक से थरियांव से गांव जा रहे थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड बहरामपुर स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दिया। टक्कर में बाइक सवार का दाहिना हाथ काट कर अलग हो गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें