फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुरानी रंजिश में दलित परिवार पर लाठी डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। दुर्गा प्रतिमा बैठाने के लिए बांस काटकर गांव ले जा रहे अनुसूचित जाति के युवकों को रास्ते में घेरकर अभद्रता की गई। समाज के कुछ लोग बीच-बचाव को पहुंची। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग अनुसूचित परिवार के दरवाजे पहुंचे और लाठी डंडे से हमला कर परिवार को पीटा। सगे भाई समेत तीन लहूलुहान हो गए। परिवार व ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम से मुलाकात हुई। एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हमले का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में नवरात्र में मां दुर्गा पंडाल सजाने के लिए गांव के कुछ अनुसूचित जाति के लड़के बांस काटकर ले जा रहा थे। उनसे गांव के अभिनव सिंह ने साथियों संग पुरानी रंजिश में गाली गलौज की। गांव से अमित मौके पर पहुंचा। उसने बीच बचाव किया। अमित ने बताया कि कुछ देर बाद अनुभव अपने पिता जय हिंद, राजवीर, विकास, भानू व चार पांच अन्य लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर गांव आए। अचानक उस पर हमला किया। बीच बचाव में भाई संदीप, चाचा बुद्धसेन समेत परिवार की महिलाओं को लाठी डंडे से पीटा। मारपीट में तीनों लहूलुहान हो गए। जातिसूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को लेकर ग्रामीणों ने एडीएम अविनाश त्रिपाठी से मुलाकात की। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें