फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेयरियों ने दूध खरीदी के मूल्य घटाए, पशुपालक परेशान

Sat, 13 Jan 2024 02:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। दूध कंपनियां ने पशुपालकों के एक लीटर दूध खरीद का मूल्य सात रुपये कम कर दिया है। इससे पशुपालक मुनाफा के बजाय घाटे में जा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में 66 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक गांव में दूध कंपनियां अपना केंद्र स्थापित कर दुग्ध का संकलन करती हैं। अभी तक सभी डेयरियां 65 फैट का दूध 53 रुपये लीटर खरीदती रही है, लेकिन 15 दिन के अंदर सभी डेयरियों ने 46 से 48 रुपये प्रति लीटर खरीदना शुरू कर दिया है, जिससे पशुपालकों को नुकसान हो रहा है। सभी डेयरियों को गांवों से 11 से 1200 लीटर दूध एकत्रित होकर जाता है। इस समय प्रत्येक पशुपालक प्रतिदिन 8400 रुपये व 66 गांवों के पशुपालक प्रतिदिन 5,54,400 का घाटा उठा रहे हैं।
खास बात यह है कि पशुपालकों से छह से सात रुपये कम दाम पर दूध लिया जा रहा है लेकिन उपभोक्ताओं के बिक्री रेट में कोई कमी नहीं की गई है। हुसेनाबाद के पशुपालक परशुराम ने बताया कि प्रतिदिन 35 लीटर दूध पारस डेयरी में देते हैं। सात रुपये रेट कम होने से लगभग 245 रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है। बुढ़वा के अब्दुल सलाम ने बताया कि प्रतिदिन 30 लीटर दूध समर्था डेयरी में देते हैं। प्रतिदिन 210 रुपये का नुकसान हो रहा है। खली, चूनी, चोकर, आटा सभी महंगा होने से अब दूध का व्यापार घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध पाउडर विदेशों से आयात हो रहा है। उनकी अपेक्षा यहां पाउडर बनाना महंगा पड़ रहा है। इससे डेयरियों ने दूध के रेट घटा दिए हैं। डेयरियों में दूध को पौष्टिक व ताजा बनाने की प्रक्रिया के खर्च में कमी नहीं आई है। इस वजह से बिक्री मूल्य में कमी नहीं की जा सकती है।
-आलोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, पारस डेयरी
...........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें