फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गेहूं कतराई करने खेत गए किसान कपरिया ऊसर मजरे करनपुर निवासी रामजीवन (46) का ट्रांसफार्मर के पास गुरुवार शाम झुलसा हुआ शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने करंट लगने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता बड़कू ने बताया कि रामजीवन दोपहर को घर नहीं लौटा।
तलाश करने पर उसका शव मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि बिजली लाइन में कोई फाल्ट हुआ होगा। जिसे ठीक करते समय रामसजीवन करंट की चपेट में आ गया।
मृतक के तीन बेटे रामकरण, धर्मेंद्र, अरविंद है। तीन साल पहले रामसजीवन की पत्नी की सर्प के काटने से मौत हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें