किशुनपुर थानाक्षेत्र के खप्टिहापर मजरे गढ़ा गांव में एक शादी के बाद शनिवार को गंज निवासी श्रवण कुमार (16) पुत्र पंचम सोनकर वहां से टेंट का सामान हटा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे विजयीपुर पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। वह गांव के एक टेंट हाउस में काम करता था। (संवाद)