फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर रोशन हुईं इबादतगाहें

विज्ञापन
जहानाबाद में जूलूस निकालते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन शहर से लेकर कस्बों तक में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। पैदाइश की रात को जहां मुशायरा व ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सजावट के साथ चरागा किया गया। वहीं रविवार को जुलूसे मोहम्मदी में सरकार की आमद मरहबा... के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

शहर की चौगलिया से जुलूस मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ पढ़ता हुआ आगे बढ़ा। जीटी रोड, बाकरगंज होकर मुखलाल स्वीट हाउस की गली से सैय्यदवाड़ा, मुस्लिम इंटर कॉलेज, महाजरी, पीलू तले चौराहा से होकर लल्लू मियां कोठी मार्ग पर पहुंचा।
यहां से जुलूस तकिया तले के लिए बढ़ा। अंत में देर रात जुलूस चौक चौराहे पर संपन्न हो गया। जुलूस के दौरान नाते शरीफ का जोरदार सिलसिला चलता रहा। नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, बसपा नेता मोहम्मद आसिफ, अनवार उल्ला, मोहम्मद अय्यूब खान ने अपने-अपने स्टाल लगाकर जुलूस पर फूलों की बारिश की। उधर, शहरकाजी सैय्यद शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, शहर काजी फरीद उद्दीन कादरी ने जुलूसों की कयादत की।
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के अनुसार ईद मिलानुनबी पर नूरी मस्जिद से जुलूसअकीदत के साथ उठाया गया। पक्का तालाब, गांधी पार्क, जीटी रोड से होकर मानू का पुरवा पहुंचा। इसी रास्ते से नूरी मस्जिद पर जुलूस समाप्त हो गया।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नगर में जुलूस की धूम रही। रबीउल अव्वल का जुलूस मौलाना रजा कादरी के घर से निकलकर खजुहा चौराहा होते हुए फाटक बाजार घियाही गली, बजाजा गली, तहसील गेट, अस्पताल रोड, ललौली चौराहा होते हुए मदरसा फैजुल उलूम में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

खजुआ कस्बे में शाही मस्जिद से जुलूस निकलकर मुगल रोड होते हुए मोहल्ला बाद बादशाही पहुंचा।
जहानाबाद में कुरान पाठ व मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढे़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें