फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः तीज व्रत रखकर मांगी पति की लंबी उम्र

विज्ञापन
मुराइनटोला हनुमान मंदिर में तीज की पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। हरतालिका तीज का व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र मांगी। कुंवारी युवतियों ने मनचाहे वर के लिए व्रत रखा। शहर के प्रमुख मंदिरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी मंगलवार को तीज का त्योहार मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त से महिलाएं अपने व्रत की तैयारी में लग गईं। शहर के हनुमान मंदिर मुराइन टोला, सिद्धपीठ तांबेश्वर, मोटेश्वर महादेव मंदिर और कालिका मंदिर में महिलाओं ने पूजा की। बांके बिहारी मंदिर में समाजसेवी सुनीता गर्ग के साथ महिलाओं ने तीज पूजन किया।
इस खास दिन भगवान शिव और पार्वती की आराधना की जाती है। इस बार यह व्रत शुभ और सौम्य योग में मनाया गया। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:20 से रात 8:59 बजे तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें