फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः आल्हा सुनाकर भरा लोगों में जोश

विज्ञापन
ल्हा गायन करती शीलू सिंह राजपूत। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। रायबरेली की शीलू सिंह राजपूत ने आल्हा सुनाकर लोगों में जोश भर दिया। उन्होंने महोबा गढ़ की लड़ाई का वर्णन सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह की ओर से शिवगंगा मैरिज हॉल में बुधवार को आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह भी थे। आल्हा गायक शीलू सिंह राजपूत के साथ अन्य कलाकार हाथों में तलवार लेकर मंच पर पहुंचे तो लोगों ने तालियां बजाकर उत्सावर्धन किया। शीलू सिंह ने मांडव गढ़ की लड़ाई, इंदल हरण, पलख बुखारा, नैनागढ़ की लड़ाई की कहानी सुनाई। इस दौरान एक गीत मैं भारत की बेटी हूं, हरगिज डर नहीं सकती, तिरंगा हो कफन मेरा यही अरमान रखती हूं, पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। इस मौके पर भाजपा नेता रामगोपाल सिंह और दिनेश बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें