महर्षि विद्या मंदिर में राधाकृष्ण की वेशभूषा में खड़े बच्चे। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शिक्षण संस्थाओं में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म से संबंधित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गुरुवार को काली नाग नाथन, पूतना वध और कृष्ण जन्म से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगल गीतों का गायन कार्यक्रम हुआ। स्कूल व्यवस्थापक संजय श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उधर, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने नटखट कान्हा के भेष में अपनी लीलाओं का प्रदर्शन किया। नृत्य नाटिका पेश कर तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में आरना दुबे, शिवाय सिंह, विधान दीक्षित, अदम्या सिंह, अक्षिता बाजपेयी, उत्सव शर्मा, विवान सिंह, अदीबा परवीन रहीं।