फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आधारकार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों की भीड़, वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। आधार कार्ड बनवाने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों में अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। आधार कार्ड बनाने के नाम पर अभिभावक अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। बिना आधार के डीबीटी पोर्टल में उनका डाटा अपलोड नहीं हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों के आधार बनवाने और संशोधन के लिए क्षेत्रीय बीआरसी में निशुल्क व्यवस्था की गई है। भिटौरा ब्लाक संसाधन केंद्र हुसैनगंज में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
बीआरसी में आधार कार्ड बनवाने में दलाली हावी है। कार्ड बनवाने के नाम पर अभिभावकों से दो सौ से पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है। कठेरवा के अमर सिंह अपने बेटे रोहन कक्षा छह का आधार कार्ड बनवाने आए। अमर सिंह का कहना है कि वह कई दिन से दौड़ रहे हैं। आधार बनवाने के लिए एक दलाल ने ढाई सौ रुपये लिया है।
विज्ञापन

मकनपुर के गुलाब दिवाकर, बसावनपुर के बीरेंद्र, पिलखिनी के महेश विश्वकर्मा, मानपुर के राकेश तथा रामपुर की उर्मिला ने आरोप लगाया है कि बीआरसी में आधार कार्ड बनवाने में छात्रों से दो सौ से पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पैसा न देने पर सप्ताहभर लाइन लगाना पड़ता है। बीईओ दीप्ति रिछारिया ने बताया कि आधार बनाने में वसूली की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें