फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद हुई दो हजार हेक्टेयर की फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में दो हजार हेक्टेयर से अधिक का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी की रिपोर्ट में गेहूं, चना और सरसों की फसल खराब हुई है। बीमा कंपनी की ओर से फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे कराने के लिए 199 किसानों ने दावे किए थे। बीमा कंपनी और कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें असोथर, हसवा और विजयीपुर ब्लॉक के किसान शामिल हैं। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि किसानों के दावों के आधार पर टीम लगाकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा 1155 हेक्टेयर गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। 463 हेक्टेयर चना और 387 हेक्टेयर सरसों की फसल का नुकसान हुआ है। फसलों में हुए नुकसान का क्लेम बीमा कंपनी से दिलाया जाएगा। सर्वे से मिली फसलों के बर्बाद होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें