विधवा ने बताया कि 139 खंभापुर में पैतृक मकान है, जिसमें नामित सभासद गेट लगाने के लिए लगातार रुपये की मांग कर रहा है। रुपया देने सेे मना कर दिया तो निर्माण कार्य रुकवा दिया है। सभासद व उसके भाई दबंग किस्म के हैं। पैसा न देने की वजह से हमेशा घर के सामने आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। गेट का निर्माण न होने से पूरा घर खुला पड़ा है।