फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता संग युवक ने पीया जहर, महिला की मौत

Mon, 03 Apr 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम विवाहिता और एक युवक ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में दोनों को अमौली सीएचसी से कानपुर ले जाया गया। महिला की शनिवार देर रात मौत हो गई। युवक जिंदगी के लिए जंग कर रहा है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। दूसरी ओर विवाहिता के मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। रविवार शाम शव भी रिंद नदी में प्रवाहित कर दिया गया।  


गांव निवासी महिला (30) के ससुर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। उनके इकलौते बेटे की महिला से दूसरी शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। गांव के ही सजातीय युवक अतुल (22) और महिला शनिवार देर शाम गांव के पास ही एक खंडहर में बेसुध मिले थे। मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। दोनों परिवार के लोग पहुंच गए। दोनों की हालत नाजुक थी। मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों व परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी अमौली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। देवरी चौकी  इंचार्ज अमृत लाल पटेल ने बताया कि उन्होंने मौके पर तफ्तीश की। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले, जिससे यह कहा जा सके कि उसके साथ ससुराली मारपीट करते थे। वहीं बांदा जिले से आए महिला के पिता ने भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें