फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म

Wed, 01 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (बिंदकी)।  कल्यानपुर थाना क्षेत्र में जीजा के घर आई युवती से उसके ही गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह युवती के अकेली होने पर पहुंचा था। पीड़ित युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अपने जीजा के घर आई थी। सोमवार की रात उसके जीजा व दीदी एक शादी समारोह में चले गए थे। युवक को मालूम हो गया कि युवती घर में अकेले है तो वह वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती के जीजा आ गए और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि बाद में वह चकमा देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष कल्यानपुर आरके पांडेय ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें