फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से दुपट्टा मांग कर लगा ली फांसी

Sat, 09 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पति के फांसी लगा लेने पर बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक से पत्नी संग लौट रहे दीपू ने रास्ते में पत्नी से दुपट्टा मांगा और उसी के सामने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। मौत का ऐसा खौफनाक मंजर देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान जुटे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घरईखेड़ा निवासी कमलेश उर्फ दीपू(24) शुक्रवार की दोपहर पत्नी अरुणा देवी का खाता खुलवाने जाफराबाद स्थित एक बैंक में गया था। वहां कुछ कागजात कम पड़ने पर पति-पत्नी साइकिल से बिंदकी जा रहे थे। पत्नी ने बताया कि रास्ते में जाफराबाद में ही आशीष तिवारी के बाग के पास अचानक पति ने साइकिल रोक दी।

पति ने उससे दुपट्टा मांगा तो कुछ काम समझकर दुपट्टा दे दिया। दुपट्टा लेने के बाद पति दौड़ते हुए पेड़ पर चढ़ गया और फांसी पर झूल गया। जब तक वह शोर मचाकर लोगोें को इकट्ठा करती पति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल केके यादव व कस्बा इंचार्ज गोविंद मिश्रा ने दीपू के बड़े भाई फूल सिंह से घटना की तहरीर ली।
विज्ञापन


फूल सिंह का कहना है कि वह लोग अलग रहते हैं। इस वजह से दीपू के घर में क्या परेशानी थी, वह नहीं बता सकते। दीपू के परिवार में पत्नी व दो साल की बेटी मीनाक्षी है। कोतवाल ने बताया कि दीपू के पास दस बिस्वा जमीन है, मजदूरी कर वह भरण-पोषण करता था।

आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पत्नी ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है पर, कोई तो वजह है ही जिससे आत्महत्या करनी पड़ी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें