सीट के विवाद में दबंगों ने युवक को बस से उतार कर पीटकर लहूलुहान कर दिया। बस कानपुर से आ रही थी। घटना को लेकर दो गुटों में तनाव है। बेहोशी की हालत में कोतवाली पहुंचे घायल की तहरीर लेकर पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी बिंदकी भेजा है।
नगर के मोहल्ला महाजनीगली निवासी महेश सोनकर, लखन कानपुर से बांदा डिपो की रोडवेज बस से शनिवार को भोर पहर बिंदकी आ रहा थी। बस में लंकारोड, बड़ा कुंआ निवासी अमन अख्तरी, अनीस से सीट पर को लेकर विवाद हो गया। अमन ने दोनों को बिंदकी मे देख लेने की धमकी देते हुए उसने अपने साथियों को फ ोन कर दिया। बस के पुरानी बिंदकी पहुंचते ही आधा दर्जन युवक डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंच गए।
बस के आगे कार खड़ी करके दोनों युवकों को उतारा और पीटकर लहूलुहान कर भाग निकले। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी बिंदकी भेजा गया है।