फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान का बदला लेने के लिए की थी हत्या

Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पत्रकारों से बातचीत करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग के थानपुर गांव स्थित नलकूप में सो रहे किसान मोतीलाल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी ने अपमान का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली में सोमवार को सीओ आरके वर्मा ने बताया कि 28/29 की रात मोतीलाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मानिकपुर कटरी के बबुरी मजरे से पुलिस ने आरोपी रमेश निषाद को देर रात गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश ने बताया कि परिवार से जुड़ी एक लड़की से मोतीलाल के बेटे ने प्रेम संबंध बना लिए थे।

शिकायत करने पर मोतीलाल व उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद गांव की ही एक लड़की भगाने के मामले में झूठी रिपोर्ट मेरे व दामाद के खिलाफ लिखा दी थी। बीते 27 अप्रैल को नलकूप पर हुई पंचायत में काफी लोग जुटे। इस पंचायत में भी मोतीलाल ने उसे जलील किया। वह उस समय खून का घूंट पीकर रह गया।
विज्ञापन


वापस लौट आया लेकिन ठान लिया कि मोतीलाल को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। घटना के दिन नलकूप पर मोतीलाल अकेला सोया था, उसके बेटे नहीं थे। ऐसे में चुपचाप गया और गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें