फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से आरोपियों से परेशान था परिवार

Fri, 15 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में मची अफरातफरी, जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहिली गांव में मां-बेटी के दोहरा हत्याकांड की पटकथा कई दिन पहले लिखी गई थी। शादी वाले घर के सदस्यों को आरोपी पूर्व प्रधान ने चार दिन पहले से परेशान करना शुरू कर दिया। विमला देवी ने आरोपियों से खरीदे खेत में बिजली का पोल लगवा दिया था, इससे आरोपी का पारा हाई हो गया था।
विज्ञापन


बता दें इंद्रनारायण को आरोपी पूर्व प्रधान आदित्य के पिता और बड़े भाई गणेश नारायण ने 13 साल पहले अपनी तीन बीघा जमीन बेची थी। उस जमीन में दो बीघा जमीन गणेश नारायण ने छोटे भाई के जिंदा रहते वापस खरीद ली थी। बाकी एक बीघा जमीन इंद्रनारायण की मौत के बाद विमला ने देने से मना कर दिया था।

ग्रामीणों ने बताया कि उसी जमीन में विमला ने नलकूप लगवाने के लिए चार दिन पहले बटाईदार के साथ विद्युत पोल लगवाया था। यह बात आदित्य को खराब लगी थी। आदित्य ने पोल लगवाने का विरोध किया था। इसी खुन्नस में शादी के परिवार को परेशान करने के लिए आदित्य ने अपना ट्रैक्टर विमला के दरवाजे पर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी ट्रैक्टर में सरपत भी लाकर विमला के दरवाजे पर लगा दिया था। बेटी की शादी किसी तरह से संपन्न कराने के लिए विमला ने इसका भी विरोध नहीं किया था।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें