फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उजड़ा शिखा का परिवार

Tue, 07 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा-रायबरेली हाईवे पर सोमवार को हुई दुर्घटना में शिखा की दुनिया ही उजड़ गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों के लोग घरों में ताले बंद कर शहर भागकर पहुंचे।
विज्ञापन


मालूम हो कि ऑटो और कार की भिड़ंत में अकीलाबाद के वीरेंद्र सिंह और उनके  चार साल के बेटे सौरभ की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद गर्भवती पत्नी शिखा सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें शहर के एक नर्सिंग होम में आईसीयू में रखा गया है। वीरेंद्र सिंह चार भाइयों में बड़े थे।

पिता की मौत के बाद परिवार में वही सबकी देखभाल करते थे। अवधेश ने बताया कि बड़े भाई की सबसे बड़ी बेटी दीपिका है। वह बांदा जिले के महोखर गांव अपनी ननिहाल में रहती है। शिखा गर्भवती है। उसे दिखाकर शहर से भाई लौट रहे थे। घटना से मां श्रीदेवी बेहाल हैं। घरों में ताले बंद हैं। उधर ऑटो रिक्शा चालक सुशील की पत्नी गुड़िया घटना के बाद बदहवास हो गई।
विज्ञापन


कार सवारों की मौज मस्ती ने ली जानें  
दुर्घटना करने वाली कार बहुआ कस्बे के एक रिटायर फौजी की बताई जा रही है। कार चालक कस्बे के एक सपा नेता और व्यापारी का पुत्र होने की खबर पुलिस को मिली है। दूसरा युवक भी व्यापारी का बेटा है। इनके अलावा बाकी तीसरे की तलाश पुलिस कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवारों को बताया कि तेज आवाज में ऑडियो सिस्टम चला रहे थे। कार के अंदर बैठे युवक अपनी मौज मस्ती में मशगूल थे। वे लोग फतेहपुर किसी पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें