फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

Tue, 15 May 2018 11:20 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
 चौडगरा। अमावस्या पर मंगलवार सुबह गंगा नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। शव करीब एक घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी रामकिशोर का बेटा जीतू (16) टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह मां श्यामा और साथियों रोहित, अंकित, पत्तर के साथ गंगा स्नान करने बक्सर घाट गया था। गहराई में चले जाने से डूब गया। घटना की सूचना पर कल्यानपुर थाने और उन्नाव जिले की बक्सर चौकी का पुलिस फोर्स पहुंचा। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियों के बीच से जीतू को बाहर निकाला। सांसें चलती होने पर गोपालगंज पीएचसी ले गए। पीएचसी से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। यह परिवार में दो भाइयों रवि और विनय से छोटा था। दो बड़ी बहन उर्मिला, आरती की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन नेहा अविवाहित है। घटना से मां श्यामा रो-रो कर बदहवास हो गई। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि परिजनों ने जीतू की मौत की खबर नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें