फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 28 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल की निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 कस्बे के मलिकपुर मोहल्ले में शनिवार की रात महिला प्रवक्ता के घर चोरी हो गई। चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। परिवार के लोग एक शादी समारोह में जिले से बाहर गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


कस्बे के मलिकपुर निवासी राम बहादुर खरे की बेटी नीरा खरे आदर्श बालिका इंटर कालेज मेें प्रवक्ता हैं। वह अपने परिजनों के साथ बहन के यहां 22 नवंबर को शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शनिवार की रात चोर बाउंड्री पार कर अंदर घुसे। इसके बाद मेन गेट, कमरों व अलमारी, लॉकर के ताले तोड़कर कीमती चीजें बटोर लीं। चोर 40 हजार रुपये नगदी सहित चार सोने की जंजीर, चार टॉप्स, चार चूड़ी, आठ बाला, आठ अंगूठी, चांदी का कमर बंद, बिछुवा, पायल, एलसीडी टीवी लगभग छ: लाख का माल समेट ले गए हैं।

रविवार सुबह पड़ोसी सर्वेश ने दरवाजा खुला देख फोन पर प्रवक्ता को सूचना दिया। कुछ ही घंटे में वह परिजनाें के साथ घर लौट आईं। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चोरों का पता लगा कर चोरी गया माल बरामद करने का भरोसा दिया है। हालांकि फौरी तौर पर पुलिस को रात तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें