फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही ने की खुदकुशी

Mon, 02 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में बेटी से लिपटकर रोती सिया सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के जयराम नगर इलाके में बर्खास्त पुलिस कर्मी रामपाल (40) ने कुछ लोगों से झगड़े के बाद ड्रग का ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली। हालत बिगड़ी देख परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामपाल मूल रूप से सिकरोढ़ी थाना मलवां निवासी कालीचरण के बेटे थे। करीब पांच साल पहले मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती भोपाल में थी। पत्नी सिया सिंह ने बताया कि पति शराब और नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे।

जिससे नशे में आए दिन विवाद होता था। इसी वजह से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिए गए थे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए शहर में किराए पर कमरा लिए थे। गृहस्थी का खर्च किसानी से चलता था।
विज्ञापन


नशे के कारण मकान मालिक के विरोध करने पर जयराम नगर में राधेश्याम के यहां किराए का कमरा ले लिया था। पति का रविवार को किसी से विवाद हुआ। वे झगड़ा करने के लिए घर से निकले थे।

इसके बाद लहूलुहान हालत में घर लौटे। पैंट में काफी खून लगा था। पति ने दाहिने हाथ में नशीली दवा का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया लेकिन जान नहीं बची।

राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि रामपाल के खुदकुशी की वजह कौन है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें