फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता बनी कुंवारी मां

Fri, 28 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर।
असोथर थाना क्षेत्र में प्रधानपति की हैवानियत की शिकार गर्भवती छात्रा ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया है। वह छोटी सी उम्र में बगैर ब्याही मां बन गई। मौजूदा समय दुष्कर्म का आरोपी प्रधानपति जेल में निरुद्ध है। पुलिस जल्द ही नवजात बच्ची का मेडिकल और डीएनए सैंपल लेगी। आरोपी का डीएनए सैंपल पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। उसकी मां और पिता की मौत हो चुकी है। वह भाइयों के साथ ही रहती है। एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है। दूसरा इंटर में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ प्रधानपति ने अगस्त माह में दुष्कर्म किया था। प्रधानपति की दहशत से पीड़िता काफी समय तक चुप रही। प्रधानपति के एक दूसरे मामले में जेल चले जाने पर पीड़िता ने नौ फरवरी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद एक माह पहले प्रधानपति जेल गया था। पीड़िता प्रसव के लिए कुछ दिन पहले रिश्तेदारों के घर बांदा चली गई थी। एसएसआई जेएन पांडेय ने बताया कि पीड़िता को बुधवार की शाम प्रसव हुआ है। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के बच्चे का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। पहले आरोपी का डीएनए लिया जा चुका है। दोनों की रिपोर्ट का मिलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें