पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के सार्वजनिक स्थानों पर
होने वाली अराजकता को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के पहले दिन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी पूरे अमले के साथ शहर की सड़कों पर उतरे।
अभियान के दौरान 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया तो एक युवक को चाकू के
साथ भी पकड़ा गया। सुबह-सुबह देशी शराब ठेका खुला देख एसपी ने सेल्समैन को
गिरफ्तार करा दिया।
सादीपुर चौराहे पर सुबह आठ बजे एसपी पहुंच गए और
फिर फोर्स के साथ पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पहले उन्होंने रेलवे
स्टेशन पर यात्रियों के सामान व खड़ी बाइकें चेक कराईं। फिर रेलवे स्टेशन
के बाहर पान की गुमटी पर खड़े बच्चों को देखकर पास पहुंच गए।
बच्चों ने
बताया कि कि दुकानदार सड़क पार कर किसी काम से गया है तभी पुलिस देख
दुकानदार दौड़कर आ गया। इसी रोड पर गैराज पर खड़ी बिना नंबर की बाइक चेक कर
चालान काटा।
स्टेशन किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े टेंपो का चालान कराया।
तभी सुबह-सुबह देशी शराब ठेका खुला देख सेल्समैन के पास पहुंचे तो उसने
सफाई करने का बहाना बनाया।
उन्होंने समय से पहले ठेका खोलने पर सेल्समैन जय
सिंह निवासी चितौरा खागा को गिरफ्तार करा दिया गया। वैसे शराब का ठेका एक
जिले के कद्दावर नेता का है।
एसपी ने ठेके के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम
को पत्र लिखने के निर्देश कोतवाल को दिए हैं। करीब नौ बजे फोर्स के साथ
एसपी वर्मा चौराहे पर पहुंचे और सब्जी वालों को फुटपाथ के अंदर दुकान लगाने
के निर्देश दिए।
काफिला पैदल ज्वालागंज चौराहे पहुंचा और बस स्टैंड में
चेकिंग की गई। होटल संचालकों और ठेला, गुमटी लगाने वालों को अपनी परिधि में
ही रहने का आदेश दिया। अंत में वाहनों की चेकिंग कराई।
सदर तहसील क्षेत्र
के हुसैनगंज में एसओ बलराम सिंह, गाजीपुर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह,
असोथर एसओ सुभाष चंद्र चौरसिया, मलवां में एसओ ज्ञान सिंह, थरियांव में
एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने पैदल इलाकों में भ्रमण किया। शहर के पैदल मार्च
में सीओ मदन सिंह, कोतवाल आरके पांडेय व सभी चौकी इंचार्ज रहे हैं।