फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में खुला शराब ठेका

Wed, 05 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खजुहा कस्बे के बागबादशाही मुहल्ला में खुले शराब ठेके को बंद कराने के लिए महिलाओं ने मंगलवार को बिंदकी तहसील घेर ली। नारेबाजी की और कहा कि जब तक ठेका बंद नहीं होगा, वे चैन से नहीं बैठने वालीं। जरूरत पड़ी तो सड़क जाम भी किया जाएगा। उधर, दहशत में मंगलवार को ठेका नहीं खुला। एसडीएम के न मिलने पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर महिलाएं लौट गईं।
विज्ञापन


देशी शराब का ठेका मुगल रोड स्थित पुरुषोत्तम इंटर कालेज के सामने व अंग्रेजी शराब का ठेका इसी कालेज के पास खुला था। ठेकेदारों ने बागबादशाही दलित बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में बाबूलाल सोनकर के मकान में एक अप्रैल से यह ठेका खोला है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेका खुलते ही शराबी और अराजकतत्वों का जमावड़ा शुरू हो गया। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्र्ता रेखा देवी व सहायिका माया देवी के नेतृत्व में महिलाएं यहां पहुंची थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सुबह से ही जमावड़ा लगने लगता है। शराब पीकर लोग महिलाओं व छात्राओं से अभद्र व्यवहार व बेजा हरकतें करते हैं। इस आशय का ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय को देते हुए महिलाओं ने कहा कि किसी भी सूरत में ठेका उस स्थान पर चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में कृष्णा, शशि, रेनू, सोमवती, सरला, ममता, मीरा, राजरानी, संतोषा, मीना, बिजया, रंजना, रामजानकी, रीता समेत काफी लोग शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें