बांदा -सागर राज्य मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने
कानपुर के किराना व्यापारी को आतंकित कर दिनदहाड़े नौ लाख रुपये लूट लिए।
कारोबारी की चीख पुकार पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने नाकेबंदी करा खोजबीन की, लेकनि बदमाशों का सुराग नहीं मिली।
पुलिस ने संदेह के आधार पर कारोबारी के चालक को हिरासल में लिया है।
कानपुर
के हरबंशमोहाल निवासी रवी डोरीवाल किराना कारोबारी है। वह कार चालक
नौबस्ता निवासी शाहरुख के साथ बांदा से तगादा वसूली कर लौट रहे । दोपहर में
वह ललौली थाने से करीब चार कि लोमीटर पहले बिंदकी रोड पर रुके।
इस
दौरान चालक लघुशंका करने के लिए चला गया। तभी बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश
वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर मौजूद रहा और दूसरा नीचे उतरते ही कारोबारी
को तमंचा लगा दिया। कारोबारी का मोबाइल छीनने के बाद डिग्गी में रखा नोटों
भरा बैग लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले।
कारोबारी के
शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
कारोबारी ने ललौली पुलिस को दी तहरीर पर बताया कि बैग में तगादा वसूली का 8
लाख 90 हजार रुपया था। इसके अलावा गाड़ी में करीब पांच लाख रुपया पहले से
मौजूद था, जिसे बदमाशों ने नहीं छुआ है।
एसपी सालिगराम वर्मा ने
बताया कि आईटेन कार में डिग्गी ड्राइवर सीट से अनलॉक होती है। लूट के समय
कार की डिग्गी खुली रही है। इससे चालक पर संदेह जताया जा रहा है। लूट करने
वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं चालक से पुलिस देर शाम तक घटना के
बारे कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।