फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाई- भतीजे को पुलिस ने जेल भेजा

Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
हत्यारोपी पट्टी बांधे बाचून व उसका बेटा संतलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाने के रायपुर भसरौल के पतरिया डेरा गांव में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में छोटे भाई और भतीजे को पुलिस ने जेल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की दो हड्डियां टूटी होने की पुष्टि हुई  है। इससे हत्या के इरादे से हमले की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पतरिया डेरा निवासी शारदा निषाद (60) की कूड़ा डालने को लेकर मंगलवार की सुबह छोटे भाई बाचून निषाद के परिवार से मारपीट हो गई थी। इसी दौरान शारदा निषाद के सिर में पीछे से छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला किया था।

जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी घूरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई बाचून निषाद और उसके बेटे संतलाल पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को विजयीपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। बाचून पक्ष से पुलिस ने मृतक शारदा व उसके दो बेटे मेड़ीलाल, अशोक पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिमाग के हिस्से में गहरी चोट आई है।

जिससे दो हड्डियां टूटने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के  अनुसार  विवेचना में धाराएं तरमीम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें