फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडवा, जहानाबाद के बवालियों पर लगाया जाएगा एनएसए

Sun, 24 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन माह के भीतर हुए दोनों सांप्रदायिक बवालों की नए सिरे से जांच होगी। पर्दे के पीछे रहकर बवालों को उकसाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दंगा भड़काने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में नवागंतुक एसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा में मूर्ति विसर्जन पर बवाल और मकर संक्रांति जुलूस के दौरान जहानाबाद बवाल पर अब खास कार्रवाई होगी। बवाल उकसाने वाले पीछे हट जाते हैं और आम लोग बवालों में पिस जाते हैं।

दोनों ही मामलों के मास्टरमाइंड खोज निकाले जाएंगे। इन्हें दंगों की साजिश रचने में 120 बी के तहत जेल भेजा जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इन दोनों मामलों के वीडियो फुटेज तलब की गई है। वीडियो में दिखने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके आरोपियों की तलाश की जाएगी। बवालों के संबंधित एलआईयू से रिपोर्ट भी मांगी है।

जिले के नए कप्तान ने शिकायतों के निस्तारण का नया अंदाज निकाला है। दूरदराज से मुख्यालय तक आने वाले पीड़ितों की शिकायतें अब कूड़ेदान में नहीं फेंकी जाएंगी और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी।

लोगों की हर शिकायत का फॉलोअप पीआरओ करेंगे। जांच अफसर से बात कर शाम को इसकी अपडेट भी पुलिस अधीक्षक को देनी होगी। इसके लिए पीआरओ को कैंप कार्यालय में शाम पांच बजे से टेलीफोन पर बैठना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें