फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में महिला का पर्स उड़ाया

Tue, 14 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज बस से खागा से शहर आ रही महिला का पर्स टप्पेबाजों ने उड़ा दिया। घटनास्थल के मामले पर पुलिस टरकाती रही। एसपी से शिकायत के बाद सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा निवासी नईम की पत्नी नसीमा बेगम शहर अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से आ रही थी। वे बस अड्डे में उतरने के बाद रिश्तेदार के घर पहुंची। जहां पर अटैची खोली तो पर्स गायब था। यह देखकर हैरान रह गईं। वह भागकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मामला खागा कोतवाली का बताया।
विज्ञापन


वे खागा पहुंचीं तो घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई गई। पुलिस के टरकाने पर रविवार को एसपी के सामने पेश हुई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने तहरीर में बताया है कि आठ हजार रुपये की नगदी और पचास हजार कीमत के जेवरात पर्स में थे। कोतवाल आर के पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें