फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लू को पीटने के बाद ही घोंट दिया था गला

Mon, 30 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में कल्लू का पिता, भाई व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर नरौली के लापता छात्र कल्लू की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उसे पीटा भी गया था। माना जा रहा है कि कल्लू को अगवा करने की रात ही मार डाला गया। उसके पेट फाड़ने का मामला अब और संदिग्ध बन गया है। उधर, किडनी बिक्री मामले की जांच में जुटी पुलिस खखरेरू से खाली हाथ लौट आई है। पुलिस के हाथ लगे नामजद आरोपियों से कुछ खास उगलवाया नहीं जा सका है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड फरार चौथा आरोपी हो सकता है। उस पर ही पुलिस की जांच टिक गई है। एसपी बलिकरन सिंह यादव शनिवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने गए। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। घटना का जायजा लिया और प्रगति रिपोर्ट जांची है।  
विज्ञापन



बता दें कि नरौली गांव के जमराज निषाद का 13 साल का बेटा कल्लू 25 की शाम से लापता था। 28 जनवरी को घर से कुछ दूरी पर खेत में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। इस मामले में ललुआ, उसकी पत्नी, बबलू और उसके भाई दीपू के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। उसके  चेहरे, पैर में चोट के निशान मिले हैं। चोटों के निशान से पता चला है कि कल्लू को पीटा भी गया है। मामला संवेदनशील होने पर डाक्टर राजेंद्र सिंह और डाक्टर सुधीर श्रीवास्तव के पैनल ने वीडीयोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम किया।

डाक्टरों ने कुकर्म होने की आशंका की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार की है। कल्लू के फटे पेट से किडनी, गाल ब्लेडर, लीवर व आंत का काफी हिस्सा गायब था। हत्या शव मिलने के दो दिन पहले किए जाने का अनुमान लगाया है। इससे साफ हो गया कि हत्याकांड को 25 जनवरी की रात ही अंजाम दे दिया था। उधर, खखरेरू में किडनी की तलाश को रवाना हुई पुलिस टीम खाली लौट आई है। वहां परिवार के घर में तालाबंदी होने का पता लगा है। एसपी शाम को वारदात स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सही आरोपी ही जेल जाएंगे। किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। हत्या की ठोस वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन


खखरेरू। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव नरौली गांव की भौगोलिक स्थित का हाल जाना। तब पता चला कि गांव में एक दशक पहले पुलिस चौकी स्थापित थी। पुलिस कर्मियों की कमी होने की वजह से चौकी बंद कर दी गई थी। एसपी ने चुनाव के बाद चौकी दोबारा चालू करने के आदेश दिए हैं।

खागा(फतेहपुर)। पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर कल्लू के शरीर से बह रहे खून और नामजद आरोपियों के घरों से बरामद संदिग्ध धारदार हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लिया था। इसमें ललुवा के घर से हंसिया, कु ल्हाड़ी, बांका बरामद किए थे। कल्लू के खून और धारदार हथियारों के  नमूनों की रिपोर्ट में भिन्नता पाई गई है। एक बात साफ होती है कि उन हथियारों को घटना के बाद पूरी तरह से साफ कर दिया गया है या फिर उन्हें कत्ल में इस्तेमाल नहीं किया गया है। हत्यारोपियों के गला दबाने से ही मौत हो गई तो पेट फाड़ने की वजह क्या हो सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें