फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार घरों का सामान राख

Fri, 17 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में रामचंद्र के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों के खेलते वक्त ही आग लग गई। रामचंद्र के घर से लगी आग तेजी से फै ली और पड़ोसियों बाबा निषाद, छोटेलाल निषाद के घर भी चपेट में आ गए। ग्रामीण आग लगी देखकर दौड़कर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भुक्तभोगियों ने बताया कि उनकी करीब 80 हजार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इधर, गाजीपुर के पमरौली गांव के गंगादीन प्रजापति का परिवार खेत पर काम करने गया था। बहू घर में थी, अचानक आग लग गई। चीख-पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। तेजी से फैली आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। गंगादीन ने बताया कि घटना में बीस हजार का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें