तस्करों के ट्रक से बरामद मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर पशु तस्करों की सक्रियता तेज हो गई है। कल्यानपुर हाइवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को इलाहाबाद से मवेशियों से लदा ट्रक उन्नाव की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि सूचना पर टोल प्लाजा के पास ट्रक घेराबंदी कर मंगलवार की रात पकड़ा गया। मौके से कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेहरा निवासी अजीम और खलासी आशिक अली को पकड़ा गया है।
ट्रक से 22 मवेशी बरामद हुए हैं। मवेशियाें को गोशाला में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें तस्करों के ट्रकों से हाइवे पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाइवे पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों की मिली भगत से माफियाओं के ट्रक फर्राटा भर रहे हैं।