फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी राहुल राज ने सोमवार को एक दुकानदार को पीटने वाले दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ खागा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

किशनपुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी संग्राम सिंह की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। 29 अगस्त की शाम संग्राम सिंह थाने में तैनात अपने मित्र सिपाही पंकज सिंह को खाना देने गए थे। पीड़ित का आरोप है कि थाना परिसर में स्थित आवास में पंकज और उसका साथी अभय प्रताप सिंह शराब पी रहे थे। वह खाना रखकर लौटने लगा तो दोनों सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। लात घूंसों से जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की थी। सीओ खागा से जांच कराई गई थी। सोमवार को एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। विस्तृत जांच की जिम्मेदारी फिर से सीओ खागा को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि उन्हें जांच मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।
दुकानदार को पीटने वाले सिपाही लाइन हाजिर
- पूरे मामले की सीओ फिर से करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें