फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली के सैदाबाग में शुक्रवार शाम सब्जी आढ़ती की पत्नी पूनम का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


थरियांव थाना क्षेत्र के शहजादेपुर गांव निवासी रामबाबू की बेटी पूनम(22) की करीब एक साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाग निवासी राघवेंद्र से शादी हुई थी। राघवेंद्र सब्जी आढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजनों ने बताया कि राघवेंद्र और पूनम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद राघवेंद्र दुकान पर चला गया। परिवार के लोग भी दूसरे कामों पर चले गए। राघवेंद्र ने बताया कि वह शाम को घर पहुंचा। उसने पत्नी को कमरे में फांसी के फंदे लटकते देखा। घटना देखकर हैरान रह गया। सूचना पर पुलिस और मायका पक्ष के लोग पहुंचे। पिता रामबाबू ने आरोप लगाया कि बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से हत्या के बाद फांसी पर लटका दिया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पति समेत ससुरालीजनों के दहेज हत्या की रिपोर्ट

------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें