फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली की शिकायत में जेल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ट्रकों से वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जेल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि वसूली प्रकरण में चौकी इंचार्ज के मात्र प्यादा होने की खबर है। असली चेहरा बेनकाब होने से बच निकला है। पहले भी कई बार वसूली का मामला आ चुका है।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से ट्रकों के कुछ मालिकों ने कोतवाली पुलिस के नउवाबाग हाईवे से जेल रोड में चालकों वसूली किए जाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने विशेष रूप से किसी का नाम नहीं लिया। आरोप लगाए कि रुपये लेने के बाद कोतवाली पुलिस वाहनों को नो इंट्री जेल मार्ग से गुजारती है। सीज वाहनों को छोड़ने के नाम पर कोतवाली से लेकर चौकी तक रुपये बांटने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक शिकायत को संज्ञान में लेकर एसपी ने सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव को कैंप ऑफिस बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से सभी के बयान लिए। इसके बाद चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की गाज गिरी। वसूली के खेल में कोतवाली में तैनात कई लोगों के शामिल होने की चर्चा है। जिसमें वह सभी बच निकले हैं। हालांकि एसपी की जांच से वह लोग दूर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें