फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (ब्यूरो)। शहर के शादीपुर चौराहा पर मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों रुपये के मोबाइल चुरा ले गए। दुकानदार को सुबह जानकारी हुई। शहर के तांबेश्वर नगर निवासी अमित श्रीवास्तव की शादीपुर चौराहा में ओम साईं टेलीकाम नाम से दुकान है। बकौल अमित, रविवार रात वह दुकान का शटर बंद कर घर गए थे। उन्हें सुबह मोबाइल पर पड़ोसी दुकानदार ने जानकारी दी। मोबाइल के खाली डिब्बे बाहर पड़े थे। वह कानपुर से 50 हजार रुपये के मोबाइल लेकर आए थे। सेंध संकरी लगाने की वजह से दूसरी साइड की रैक पर रखे कुछ मोबाइल बच गए। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन



फोटो संख्या व परिचय-
12- शादीपुर चौराहा स्थित ओम साईं टेलीकाम में लगाई सेंध।
सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें