फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों की आहट पा आरोपी भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

महिला ने बताया कि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अकेले बच्चे के साथ घर में रहती है। पड़ोसी गांव के फूल और पिंटू खेत पर आते जाते उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शुक्रवार की रात उसके घर में घुस आए। यह दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर करने पर दीवार फांदकर आरोपी भाग निकले। एसएचओ एके तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें