फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के परेठी गांव में शुक्रवार रात छठी के आयोजन में अराजकतत्वों ने दंपति समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। देवर और भाभी को काफी चोट आई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परेठी गांव निवासी धर्मराज के बेटे के छठी आयोजन में गांव के तमाम लोग इकट्ठा थे। शराब के नशे में कुछ लोग घर आने जाने वाली महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। धर्मराज और उसके भाई बुद्धराज ने विरोध किया। नशे में धुत अराजक तत्वों ने मारपीट चालू कर दी। बीच बचाव में बुद्धराज की पत्नी गीता देवी पहुंची। उसके सिर
में हमलावरों ने डंडा मारा। वह बेसुध होकर गिर पड़ी। धर्मराज पिटाई से लहूलुहान हो गया। बुद्धराज ने बताया कि आरोपियों के छेडख़ानी का विरोध करने पर उन लोगों की पिटाई की गई है। हमलावरों में मुन्नीलाल, अवधेश, भूरा, राजीव समेत दस लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। गीता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाए हैं। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि नशेबाजी में मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
फोटो संख्या एवं परिचय
21- जिला अस्पताल में घायल गीता देवी
छेड़खानी के विरोध में दंपति समेत तीन पर हमला
महिला गंभीर, छठी कार्यक्रम में नशे में हुई अराजकता
अमर उजाला ब्यूरो