फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला कारोबारी की पत्नी से चार लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। अंबेडकर चौराहे के पास मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक गल्ला कारोबारी की पत्नी को टप्पेबाजों ने चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। वे तंत्र-मंत्र कर बेटे का ग्रह ठीक कर देने का झांसा देकर जेवर ले उड़े।
विज्ञापन

नगर के आजाद नगर में गल्ला कारोबारी विनोद कुमार रहते हैं। इनकी पत्नी सुमित्रा मंगलवार की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने निकली थीं। कुंवरपुर रोड पर उन्हें दो युवक मिले। उन्हें रोक कर एक युवक ने कहा कि आपके परिवार के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं हैं। बेटे की जान को खतरा है। अगर बच्चे की सलामती चाहती हो तो तुम्हें ललौली रोड स्थित कैलाश शिव मंदिर में जप कराना पड़ेगा। जाप के दौरान जेवर होने जरूरी है। टप्पेबाजों के मंसूबे से नावाकिफ महिला अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए ऐसा करने को राजी हो गई। वह कुछ देर बाद करीब चार लाख रुपये के जेवर लेकर बताए स्थान पर पहुंची। युवकों ने एक किनारे जेवर रखवाने के बाद महिला की आंखें बंद करा दीं। हरिओम का जाप करने लगे। 101 बार यह प्रक्रिया होनी थी लेकिन कुछ देर हरिओम का उच्चारण बंद हो गया। महिला ने आंख खोली तो उसके सामने न जेवर था और न टप्पेबाज। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। हुलिया के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें