फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने खंगाले सीएमओ कार्यालय में अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फतेहपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन(एनआरएचएम) में खरीदारी के घोटाले की जांच करने आई सीबीआई टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेख खंगाले। सीबीआई के छापे से अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने वर्ष 2010-11 में हुई खरीद फरोख्त में घोटाले की जांच पड़ताल की और अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी लिए।

वर्ष 2010-11 में परिवार कल्याण के तहत टीवी, कैमरा, इनवर्टर, सीडी प्लेयर, टीवी स्टैंड, फर्नीचर आदि खरीदारी में लाखों रुपये का खेल हुआ था। सामानों की निर्धारित दर से अधिक दाम पर खरीदारी करके गोलमाल का आरोप लगा था। इस पर तत्कालीन सीएमओ परिवार कल्याण से तीन लाख 70 हजार रुपये की रिकवरी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई टीम जांच करने के लिए सीएमओ कार्यालय आई खरीदारी से संबंधित अभिलेख खंगाले। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सीबीआई टीम आई थी और जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें