किरायेदार महिला को बंधक बना दुष्कर्म
फतेहपुर। सदर कोतवाली इलाके की राधानगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किरायेदार शादीशुदा महिला को उसके कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। अचानक देर रात को पति पहुंचा तो आरोपी व उसके मौसेरे भाई ने परिवार के साथ गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। जिस घर में वह किराये पर रहती है, उसी मकान के दूसरे हिस्से में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अमेना गांव का शिवगोपाल दर्जी भी रहता है। महिला का आरोप है कि पति किसी काम से दूसरे शहर गए थे। देर रात आरोपी शिवगोपाल चुपचाप कमरे में घुस आया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
इसी दौरान पति आ गए। उसने पति को आपबीती बताई। पति के विरोध करने पर आरोपी का मौसेरा भाई सुरेश चंद्र निवासी बड़नपुर थाना गाजीपुर आ गया। उसने परिवार को खत्म कर देने की धमकी देकर गाली गलौज की। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है।
- पति के आने पर आरोपी के मौसेरे भाई ने दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो