फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर के बाद भी स्वॉट में जमे कांस्टेबल हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्थानांतरण के बाद भी महकमे में मजबूत पकड़ के चलते स्वॉट टीम में जमे दो कांस्टेबल हटाकर लाइन में भेज दिए गए। तैनात सिपाहियों में एक को पशु तस्करी के आरोप में निलंबित किया गया था। दूसरे को जिले में चर्चित सिपाहियों की दौड़ में होने की वजह से हटाया गया था। इसके बाद भी दोनों टीम में जगह बनाए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने शनिवार को क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम में तैनात कांस्टेबल शाहनवाज और जावेद को हटाकर लाइन भेजा है। कांस्टेबल जावेद को तीन माह पहले जिले के थानेदारों और उनके कारखास चर्चित कांस्टेबलों की सूची में होने की वजह से हटाया गया था। गश्ती भले ही जारी हो गई लेकिन उसकी पुलिस लाइन में

आमद नहीं कराई गई थी। करीब तीन माह से उसकी तैनाती स्वॉट टीम में बरकरार रही। अधिकारियों ने भी तैनाती की अनदेखी की। दूसरे कांस्टेबल शाहनवाज को प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया था। इस मामले में एक दरोगा समेत आठ निलंबित हुए थे। तत्कालीन एसपी राहुल राज तबादले के दौरान सभी को बहाल कर गए। कांस्टेबल शाहनवाज की पोस्टिंग लाइन में हुई थी। बहाल होने के बाद ही वह स्वॉट टीम में काम करने लगे। हालांकि कांस्टेबल शाहनवाज किस लिखापढ़ी के आदेश पर स्वॉट टीम में पहुंचे इसका कोई पता नहीं है। इन दोनों को हटाए जाने के पीछे महकमे में गुटबाजी की चर्चा तेज है। एसपी पीआरओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कांस्टेबल की तैनाती लाइन में है। विशेष ड्यूटी के लिए लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

इनसेट-
ड्यूटी पुलिस लाइन में, वसूली सड़क पर
पशु तस्करी के मामले मेें एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद निलंबित एक कांस्टेबल को हाईवे पर वसूली करते देखा जा रहा है। बहाल होने के बाद उसे हाईवे के चिन्हित स्थानों पर कई बार देखा गया है। दरअसल पुलिस लाइन में भी कर्मियों में ड्यूटी का पुराना खेल फिर से चालू हो गया है। चार माह पहले लाइन में वसूली के बाद सिपाहियों को ड्यूटी से छोड़ने का खेल सामने आया था। इसी का फायदा उठाकर कांस्टेबल हाईवे पर चिन्हित वाहनों की आवाजाही के समय पर पहुंचता है। वाहनों का पास कराने के बाद लाइन में लौट आता है।

चोरी छिपे धड़ल्ले से बिक रहा गांजा
शहर के पीरनपुर, अरबपुर इलाके में कई महिलाएं भी धंधे में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। होली के मौके पर शहर की भांग की दुकानों से गांजा की बड़ी तादाद में धरपकड़ के बाद खुलेआम बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है। कार्रवाई से चोरी छिपे गांजा बेचने वालों की पौ-बारह है। धड़ल्ले से फल-फूल रहे कारोबार पर पुलिस का संरक्षण होने की चर्चा है। करीब पांच साल पहले मास्टरमाइंड की ट्रक से आने वाली गांजे की खेप को एसओजी ने पकड़ा था।
बता दें कि कोतवाली पुलिस ने 19 मार्च को सवा क्विंटल गांजा की खेप बरामद की थी। पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा था। तीन भांग ठेकेदारों का माल होना प्रकाश में आया है। धरपकड़ का असर है कि भांग दुकानों में तालाबंदी हो गई है। हजारों की गांजा बिक्री होने के कारण सिर्फ भांग की दुकानें खोलने का कोई मतलब नहीं बचा है। इससे पीरनपुर के गांजा माफिया के माल का भाव चढ़ गया है। शहर के पीरनपुर, अरबपुर इलाके में कारोबारी के गुर्गे सक्रिय हैं। धंधे में कुछ महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर शामिल हैं। गांजा कारोबारी का इलाके में काफी दबदबा है। आरोपी के गुर्गे तंग गलियों से गांजा बेचते हैं। गलियों में दो चार की संख्या में खड़े रहते हैं। ग्राहक सीधे उनके पास पहुंचते हैं। उसकी चालीस रुपये की पुड़िया साठ रुपये में बिक रही है। मास्टरमाइंड की खेप को एसओजी ने मलवां थाने के पास कई क्विंटल की तादाद में पकड़ी गई थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के गांजा बिक्री के ठिकानों जल्द ही छापेमारी की जाएगी।

फोटो संख्या एवं परिचय
14- उत्तरी गौतम नगर में पूर्व प्रधान के घर हुई चोरी

दो घरों से लाखों का माल चोरी
पूर्व प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में हुई वारदात, होली में गए थे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर में बेखौफ चोरों ने होली मनाने गए परिवारों के घर के ताले तोड़कर लाखों का माल पर कर दिया। पुलिस घटनाओं की छानबीन में जुटी है। हालांकि पिछली चोरियों के खुलासे में ही पुलिस नाकाम है। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर सकी है।
असोथर थाने के हरनवां निवासी विमल सिंह पूर्व प्रधान का परिवार शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर में राकेश द्विवेदी का किराएदार है। मकान मालिक का परिवार दूसरी मंजिल में रहता है। मकान मालिक सुबह नीचे के हिस्से में आए तो उन्होंने किराएदार के कमरों का ताला टूटा देखा। उन्होंने घटना की विमल सिंह को सूचना दी। वह गांव से घर पहुंचे। अंदर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सौ नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह होली के त्योहार पर परिवार समेत गांव गए थे। बाहर के कमरे शनिवार रात चोर ताला तोड़कर घुसे। बक्से का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने के कान के बाले, करीब आधा किलो चांदी के जेवरात समेट ले गए। करीब सवा लाख का माल चोरी हुआ है। उनकी बहू पौत्र-पौत्रियों को पढ़ाने के लिए यहां साथ रहती है।
उधर, हरिहरगंज चौकी क्षेत्र के आनंदपुरम कालोनी निवासी गौरव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख का जेवरात पार कर दिया। गौरव ने बताया कि उसकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह पैतृक गांव चुरियानी त्योहार पर चली गई थीं। वह शनिवार सुबह दस बजे मां को लेने गया था। शाम को घर लौटकर आए। बाहर और अंदर के कमरों का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर चार हजार रुपये, सोने की दो चेन, दो जोड़ी टॉप्स, हाथों के चार कंगन, तीन अंगूठी करीब लाखों का माल ले गए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा होगा।
इनसेट--
कार शोरूम में चोरी के मामले में पुलिस ने लगाई एफआर
फतेहपुर। शहर के गोपालनगर इलाके में एक साल पहले कार शोरूम से 15 लाख का माल चोरी हुआ था। पुलिस खुलासा नहीं कर पाई और एफआर लगाकर मामले को रफादफा कर दिया। राधानगर इलाके में मौरंग खदान कर्मी दीपू सिंह के घर से लाखों की चोरी, राजीव तिवारी के घर से चोरियों में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। शहर के बिलंदपुर निवासी रज्जन लाल की सथरियांव उपकेंद्र से बोलेरो चोरी हो गई। उसकी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। शहर के खलील नगर के एमआर सैमुनल के घर चोरी में फुटेज के बाद कार्रवाई नहीं हो सकी। हाल में सैयदवाड़ा में शटरिंग ठेकेदार, हरिहरगंज में वन दरोगा समेत कई बड़ी चोरियों के खुलासे में पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें